मोंटाना (नेहा): अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। वहीं, अब अमेरिका के मोंटाना में एक बार में गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार को मोंटाना के एक बार में हुई।
वहीं, पुलिस ने इस इलाके में तालाबंदी कर दी गई, जबकि अधिकारी एक जंगली इलाके में संदिग्ध की तलाश कर रहे हैं। गोलीबारी सुबह लगभग 10:30 बजे एनाकोंडा के द आउल बार में हुई। एजेंसी ने पुष्टि की है कि घटनास्थल पर चार लोगों की मौत हो गई।