नई दिल्ली (नेहा): ब्रिटेन की राजधानी लंदन में एक युवक द्वारा किए गए चाकू के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। चाकू मारने वाला युवक अफगानिस्तानी बताया जा रहा है। जो 2020 में ब्रिटेन आया था। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। हालांकि, इस हमले के पीछे आतंकवादी मकसद होने की संभावना से इनकार किया है।
दरअसल, पुलिस ने मंगलवार को पश्चिम लंदन में हुए चाकूबाजी मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। ब्रिटेन की मीडिया ने बताया कि संदिग्ध एक अफगान नागरिक था, जबकि आंतरिक मंत्रालय ने केवल इस बात की पुष्टि की कि वह 2022 से ब्रिटेन में कानूनी रूप से रहने वाला एक विदेशी था।
लंदन पुलिस ने एक बयान में कहा कि चाकू से हुए हमले के बाद 49 वर्षीय युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। इस हमले में एक 45 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल है। जबकि एक 14 वर्षीय एक लड़के को मामूली चोट आई है।
पुलिस प्रमुख अधीक्षक जिल हॉर्सफॉल ने बयान में इसे “हिंसा का एक चौंकाने वाला और मूर्खतापूर्ण कृत्य” कहा। उन्होंने बताया कि पुलिस इस हमले को आतंकवादी घटना नहीं मान रही है तथा जांच कर रही है कि क्या संदिग्ध और पीड़ितों के बीच कोई संबंध था।


