नई दिल्ली (नेहा): इस बार जापान के टोक्यो में 27 नवंबर को मिस इंटरनेशनल 2025 का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया था, जिसमें कई सारी सुंदरियों ने भाग लिया था लेकिन उन सभी को पीछे छोड़कर कोलंबिया की कैटालिना ड्यूक ने इसका ताज अपने नाम कर लिया है। उनकी खूबसूरती के लोग दीवाने हो रहे हैं। आपको बता दें इस बार दुनियाभर से करीब 80 सुंदरियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। इसमें भारत की बेटी रूश सिंधू ने भी भाग लिया था, आइए आपको बताते हैं।
इस बार का मिस इंटरनेशनल 2025 अपने नाम करने वाली कोलंबिया की कैटालिना ड्यूक हैं, जिन्होने करीब 80 सुंदरियों को पीछे छोड़कर अपना नाम आगे किया है। इसमें भाग लेने के लिए देश के हर कोने-कोने से लोग आए थे। इस प्रतियोगिता को जीतने के लिए कई तरह-तरह के आउटफिट्स को भी पहनकर हिस्सा लिया था। आपको बता दें कैटालिना ड्यूक केवल 23 साल की है और वो इस मिस इंटरनेशनल खिताब को अपने नाम कर चुकी हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि वो इस खिताब को अपने नाम करने वाली चौथी महिला बन गई है। सोशल मीडिया पर लोग उनको जमकर बधाई दे रहे हैं।
इस मिस इंटरनेशनल 2025 में भारत की बेटी की भी खूब चर्चा हो रही है, उन्होने से भी भारत का नाम रोशन कर दिया है। रूश सिंधू मिस इंटरनेशनल 2025 में हिस्सा लिया था, लेकिन वो इस ताज को अपने नाम नहीं कर पाई लेकिन लोगों के दिलों में जमकर राज कर रही हैं। भारत ने करीब 12 साल का इंतजार किया था। रूश सिंधू इस प्रतियोगिता में टॉप 20 में अपनी जगह बनाई थी। सोशल मीडिया पर भारत की इस बेटी को भरपूर प्यार और लोग सपोर्ट कर रहे हैं। आपको भारत दें रूश सिंधू की खूबसूरती हर जगह छाई हुई है।


