नई दिल्ली (नेहा): अमेरिका और ईरान के बीच जबानी जंग तेज हो गई है। खामेनेई की धमकी के बाद ट्रंप ने भी पलटवार किया। हिंसक प्रदर्शन के बाद ईरान में 3000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, भारी संख्या में भारतीय नागरिक और छात्र ईरान में फंसे हुए हैं। ईरान में हिंसा भड़कने के बाद ही भारतीय विदेश मंत्रालय ने लोगों से जल्द से जल्द ईरान छोड़ने की अपील की थी। वहीं, अब ईरान से वापस आए भारतीयों ने अपनी आपबीती सुनाई है।
भारतीय छात्रों के अनुसार, ईरान में हिंसक प्रदर्शन काफी तेज हो गए थे। इंटरनेट सेवा पूरी तरह से बंद थी। वहां हालात बेहद खतरनाक हैं। घर से बाहर निकलते ही प्रदर्शनकारी सामने खड़े हो जाते थे। ईरान में 9000 से ज्यादा भारतीय रहते हैं, जिनमें से ज्यादातर लोग स्टूडेंट्स हैं। इनमें 2000 से अधिक जम्मू कश्मीर के छात्र हैं, जो ईरान में मेडिकल के कोर्स कर रहे हैं। प्रदर्शन के कारण ईरान में कर्फ्यू लगा है। ऐसे में कई छात्र ईराकी सीमा पर फंसे हैं।


