नई दिल्ली (नेहा): चीन के झिंजियांग में मंगलवार सुबह 4.2 तीव्रता का भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के बाद लोगों में दहशत फैल गई और वह घरों से बाहर निकल आए। जानकारी के मुताबिक, भूकंप सुबह 8:45 बजे आया। भकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था। इस बात की जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने दी।
उथले भूकंप आमतौर पर गहरे भूकंपों की तुलना में ज्यादा खतरनाक होते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि उथले भूकंपों से आने वाली भूकंपीय तरंगों की सतह तक पहुंचने की दूरी कम होती है, जिसके परिणामस्वरूप जमीन का कंपन ज्यादा होता है और इमारतों को ज्यादा नुकसान और ज्यादा हताहत होने की संभावना होती है।