नई दिल्ली (नेहा): रूस के कुरील द्वीप समूह में एक बार फिर शुक्रवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, शुक्रवार देर रात कुरील द्वीप समूह के पूर्व में 6.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। बताया जा रहा है कि भूकंप शुक्रवार को भारतीय मानक समय (आईएसटी) के अनुसार 23:50 बजे 32 किलोमीटर की गहराई पर आया था। अभी तक इस भूकंप के कारण किसी भी जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। हालांकि, इसके बाद प्रशासन अलर्ट है।
अफगानिस्तान में भी तड़के सुबह भूकंप के तेज झटक महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक, आज तड़के सुबह अफगानिस्तान में 5.5 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। भूकंप भारतीय मानक समय (आईएसटी) के अनुसार 02:33 बजे 87 किलोमीटर की गहराई पर आया।