नई दिल्ली (पायल): इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के एक स्कूल कॉम्प्लेक्स के अंदर बनी मस्जिद में नमाज के दौरान जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके में दर्जनों लोग घायल हो गये। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जकार्ता के पुलिस प्रमुख असेप एडी सुहेरी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस, नॉर्थ जकार्ता के केलापा गाडिंग में हुए धमाके के कारणों की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक अस्पतालों में भर्ती लोगों की संख्या 54 थी। जिन्हें चोटें मामूली से लेकर गंभीर चोटें आईं हैं। कई लोगों के शरीर पर जलने के घाव हैं। रॉयटर्स के मुताबिक मस्जिद को कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा है।

