नई दिल्ली (नेहा): क्रिकेट जगत के लिए दुखद खबर सामने आई है। इंग्लैंड और ग्लैमरगन के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ह्यू मॉरिस का 62 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। ह्यू मॉरिस को साल 2022 की शुरुआत में आंत (बॉवेल) के कैंसर का पता चला था।
इलाज के बाद वह कुछ समय के लिए अपने पेशेवर दायित्वों पर लौटे, लेकिन सेहत को प्राथमिकता देते हुए सितंबर 2023 में उन्होंने ग्लैमरगन के मुख्य कार्यकारी पद से इस्तीफा दे दिया था, ताकि परिवार के साथ समय बिता सकें।


