नई दिल्ली (नेहा): भारत रुकने वाला नहीं है, चाहे अमेरिकी राष्ट्रपति कितने ही टैरिफ बम क्यों न फोड़ लें? ये हम नहीं कह रहे, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी IMF ने एक बार फिर भारत का लोहा माना है और देश की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान बढ़ा दिया है। आईएमएफ ने FY 2025-26 के लिए भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान 70 बेसिस पॉइंट बढ़ाते हुए 7.3% कर दिया है।
भारत की तीसरी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ की रफ्तार को देखते हुए IMF ने फिर भारत पर भरोसा जताते हुए जीडीपी ग्रोथ के पूर्व अनुमान में संशोधन किया है। FY2025-26 के लिए भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान अब वैश्विक निकाय ने 0.7% की बढ़ोतरी के साथ 7.3% कर दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि Q3 में उम्मीद से बेहतर नतीजे और चौथी तिमाही में मजबूत रफ्तार नजर आ रही है। साइक्लिकल और टेंपररी फैक्टर्स के कम होने पर हालांकि, 2026 और 2027 में ग्रोथ रेट 6.4% तक रहने का अनुमान है।
भारत की जीडीपी ग्रोथ के अनुमान में ये इजाफा अन्य दूसरे देशों की तुलना में इस बात की ओर इशारा करता है कि भारत दुनिया में सबसे तेजी से आगे बढ़ती हुई अर्थव्यवस्थाओं की लिस्ट में टॉप पर बना रहेगा। चीन के लिए FY2025-26 के लिए जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 5% लगाया गया है, जबकि 2026 में ये 4.5% और 2027 में इसके 4% की रफ्तार से भागने का अनुमान जाहिर किया गया है।


