नई दिल्ली (नेहा): राजधानी दिल्ली में तेजी से बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी की नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक विस्तृत पत्र लिखा है।
इस पत्र में आतिशी ने हाल के महीनों में हुई आपराधिक घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि दिल्ली में लोगों के मन में भय और असुरक्षा का माहौल गहरा चुका है। उन्होंने गृह मंत्री से तुरंत हस्तक्षेप करने और मुलाकात का समय देने की अपील की है।


