ऑकलैंड (पायल): न्यूजीलैंड ने अपने कार्य वीजा नियमों को आसान बनाते हुए भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। जिसमें भारतीय छात्रों के लिए प्रति सप्ताह 20 घंटे काम करने की कोई सीमा नहीं होगी। न्यूजीलैंड ने भारत के साथ एक व्यापार समझौते के तहत अपने नियमों को आसान बना दिया है, जिससे भारतीय छात्रों को अध्ययन के बाद दीर्घकालिक कार्य वीजा प्राप्त करने की अनुमति मिल जाएगी।
बता दे कि इस श्रेणी में योग प्रशिक्षकों और शेफ सहित 5,000 भारतीय पेशेवरों को न्यूजीलैंड में काम करने की अनुमति दी गई है। दोनों देशों ने आज FTA के तहत दूसरे समझौते पर हस्ताक्षर किये। लगभग 7-8 महीनों में इस पर हस्ताक्षर होने और लागू होने की उम्मीद है।
केंद्रीय कैबिनेट ने पिछले हफ्ते इस समझौते को मंजूरी दे दी। इस समझौते को न्यूजीलैंड की संसद से भी मंजूरी की जरूरत है। जानकारी अनुसार, न्यूजीलैंड ने पहली बार किसी देश के साथ छात्र नियमों और अध्ययन के बाद कार्य वीजा के संबंध में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिससे भारतीय छात्रों के लिए काम के घंटे बढ़ जाएंगे। इसके तहत जो छात्र पढ़ाई के लिए न्यूजीलैंड जाएंगे और डिग्री कोर्स करेंगे, वे अब दो साल के वर्क वीजा के लिए पात्र होंगे।


