By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NrirashtriyaNrirashtriyaNrirashtriya
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • भारत
  • विश्व
  • सम्पादकीय
  • एन आर आई विशेष
  • वीडियो
  • इ पेपर
  • फोटो पेपर
  • अधिक
    • राज्य
Reading: आज से शुरू होगी हज यात्रा
Share
Font ResizerAa
NrirashtriyaNrirashtriya
Font ResizerAa
Search
Follow US
  • Advertise
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Nrirashtriya > Blog > International News > आज से शुरू होगी हज यात्रा
International Newsnational newsधर्म संस्कृति

आज से शुरू होगी हज यात्रा

Nri Rashtriya
Last updated: June 4, 2025 5:25 am
Nri Rashtriya
Share
4 Min Read
SHARE

नई दिल्ली (राघव): इस्लाम धर्म में ज़ुलहिज्जा का महीना बहुत खास होता है। इसी महीने में दुनिया भर के लाखों मुस्लिम मक्का शरीफ में इकट्ठा होकर हज करते हैं और ईद-उल-अजहा मनाई जाती है। इस बार हज यात्रा 4 जून यानि आज से शुरू हो रही है। इस्लाम में माना जाता है कि हर मुसलमान को जीवन में कम से कम एक बार हज जरूर करना चाहिए। यह इस्लाम के पांच प्रमुख स्तंभों में से एक है।

हज क्या है और क्यों किया जाता है?

हज एक पवित्र और आध्यात्मिक यात्रा है, जिसे मुसलमान मक्का जाकर पूरा करते हैं। इसमें कई धार्मिक रस्में निभाई जाती हैं जो अल्लाह के प्रति समर्पण और एकता का प्रतीक होती हैं।

हज की शुरुआत कैसे होती है?

हज की शुरुआत ज़ुलहिज्जा के 7वें दिन मक्का पहुंचने से होती है। इसके बाद हाजी ‘इहराम’ पहनते हैं। इहराम बिना सिला सफेद कपड़ा होता है, जिसे पुरुष लपेटते हैं। महिलाएं सादा और ढका हुआ कपड़ा पहनती हैं। इहराम पहनने के बाद ही हज की रस्में शुरू होती हैं।

सबसे पहले किया जाता है काबा का ‘तवाफ’:

हज की शुरुआत मक्का में काबा शरीफ के तवाफ से होती है। इसमें हाजी काबा के चारों तरफ 7 बार उल्टी दिशा में चक्कर लगाते हैं। यह अल्लाह के प्रति इबादत और समर्पण का प्रतीक है। शुरुआत और अंत काबा के कोने में लगे ‘हज्रे अस्वद’ (काले पत्थर) से होती है। इसके बाद होता है ‘सई’, जिसमें हाजी सफा और मरवा नाम की दो पहाड़ियों के बीच 7 बार चक्कर लगाते हैं। यह हजरत हाजरा और उनके बेटे इस्माईल की संघर्ष की याद में किया जाता है।

मिना और अराफात की रस्में:

तवाफ और सई के बाद हाजी मक्का से मिना जाते हैं, जहां वे रातभर इबादत करते हैं। इसके बाद वे अराफात के मैदान में इकट्ठा होते हैं। यहां दोपहर से सूर्यास्त तक दुआ और इबादत की जाती है। इसे ‘वुकूफ’ कहा जाता है और यह हज की सबसे अहम रस्म है। अगर कोई इसमें शामिल नहीं होता तो उसका हज अधूरा माना जाता है। इसी मैदान में पैगंबर मोहम्मद साहब ने अपनी आखिरी तकरीर (खुत्बा) दी थी।

मुजदलिफा और ‘रमी’ की रस्म:

अराफात से हाजी मुजदलिफा पहुंचते हैं, जहां वे खुले आसमान के नीचे रात बिताते हैं। यहीं से वे पत्थर (कंकड़) जमा करते हैं, जिन्हें अगले दिन ‘रमी’ की रस्म के लिए इस्तेमाल किया जाता है। रमी में शैतान के प्रतीक तीन खंभों पर ये कंकड़ मारे जाते हैं, जो बुराई को दूर करने का प्रतीक है।

ईद-उल-अजहा से जुड़ती है हज की आखिरी रस्म:

रमी के बाद हाजी जानवर की कुर्बानी देते हैं, जो ईद-उल-अजहा से जुड़ा हुआ रिवाज है। यह हज़रत इब्राहिम की अल्लाह के प्रति भक्ति और बलिदान की याद में किया जाता है। इसी के साथ हज की रस्में पूरी होती हैं।

Related Posts:

  • 27
    लाखों मुसलमानों को सऊदी अरब ने इस्लाम के पवित्र शहर…
Tweet
Share
Pin
Share
0 Shares

You Might Also Like

ऑपरेशन ब्लू स्टार की 40वीं बरसी पर अमृतसर बंद का एलान

भारत के खिलाफ पहले मैच के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान

अब भारत में ही बनेगी राफेल फाइटर जेट की बॉडी

Chinnaswamy Stampede: बेंगलुरु भगदड़ को याद कर भावुक हुए डीके शिवकुमार

जर्मनी में 2030 तक 35,000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी फॉक्सवैगन

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Canada: टोरंटो में अंधाधुंध फायरिंग, 1 की मौत, 5 घायल
Next Article MP: झाबुआ में भीषण सड़क हादसा, 9 लोगों की मौत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -

Latest News

ऑपरेशन ब्लू स्टार की 40वीं बरसी पर अमृतसर बंद का एलान
national news पंजाब June 6, 2025
भारत के खिलाफ पहले मैच के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान
Cricket News International News sports news June 5, 2025
अब भारत में ही बनेगी राफेल फाइटर जेट की बॉडी
Bussiness News national news June 5, 2025
Chinnaswamy Stampede: बेंगलुरु भगदड़ को याद कर भावुक हुए डीके शिवकुमार
national news Politics कर्नाटक June 5, 2025
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

NrirashtriyaNrirashtriya
Follow US
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?