रांची (नेहा): झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्य के सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी है। उन्होंने इस अवसर पर लोगों को “जोहार” कहकर अभिवादन किया। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे लोकतंत्र का उत्सव है। यह दिन हमारे संविधान पर अटूट विश्वास और लोकतांत्रिक मूल्यों के गौरव को दर्शाता है।
हेमंत सोरेन ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे मिलकर संविधान निर्माताओं और देश के वीर शहीदों के सपनों को साकार करने का संकल्प लें। उन्होंने न्यायपूर्ण, समान और उन्नत समाज के निर्माण के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। “जय हिन्द! जय झारखंड!”


