By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NrirashtriyaNrirashtriyaNrirashtriya
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • भारत
  • विश्व
  • सम्पादकीय
  • एन आर आई विशेष
  • वीडियो
  • इ पेपर
  • फोटो पेपर
  • अधिक
    • राज्य
Reading: हिमाचल का जवान सिक्किम में शहीद, 3 महीने पहले ही हुई थी शादी
Share
Font ResizerAa
NrirashtriyaNrirashtriya
Font ResizerAa
Search
Follow US
  • Advertise
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Nrirashtriya > Blog > राज्य > हिमाचल प्रदेश > हिमाचल का जवान सिक्किम में शहीद, 3 महीने पहले ही हुई थी शादी
national newsहिमाचल प्रदेश

हिमाचल का जवान सिक्किम में शहीद, 3 महीने पहले ही हुई थी शादी

Nri Rashtriya
Last updated: June 2, 2025 11:08 am
Nri Rashtriya
Share
4 Min Read
SHARE

नाहन (नेहा): हिमाचल प्रदेश का एक लाल ड्यूटी के दौरान सिक्किम में वीरगति को प्राप्त हो गया। लांस नायक मनीष ठाकुर ने महज 27 साल की उम्र में शहादत हासिल की। वह जिला सिरमौर के नाहन विधानसभा क्षेत्र के बड़ाबन गांव से ताल्लुक रखते थे। उनकी शहादत की खबर से न केवल गांव बल्कि पूरे जिला सिरमौर में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। राजनीतिक दलों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर लांस लायक मनीष ठाकुर को श्रद्धांजलि दी जा रही है। मंगलवार को उनके पैतृक गांव बड़ाबन में सैन्य सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि होगी। जिला प्रशासन की ओर से भी इस संबंध में एस.डी.एम. नाहन और पुलिस विभाग को निर्देश दिए गए हैं।

दरअसल इन दिनों सिक्किम में भीषण बारिश से बाढ़ और भूस्खलन जैसी विकट परिस्थितियां बनी हुई हैं। बताया जा रहा है कि इसी बीच रविवार देर शाम आपदा राहत एवं निगरानी ड्यूटी के दौरान लांस नायक मनीष ठाकुर ने प्राणों की आहुति दी। वह सिक्किम के छत्ते गांव में भूस्खलन की चपेट में आ गए। लांस नायक मनीष डोगरा-3 आर्मी यूनिट में कार्यरत थे। 15 जनवरी 1998 को जन्मे मनीष ठाकुर ने वर्ष 2016 में सेना में भर्ती हुए थे। 8 साल 8 महीने तक उन्होंने पूरी निष्ठा के साथ देश सेवा की।

लांस नायक मनीष ठाकुर की तीन महीने पहले ही शादी हुई थी। वे अपने पीछे पत्नी तनु देवी, माता किरण बाला और पिता जोगिंदर सिंह को छोड़ गए हैं। परिवार पर यह गम का पहाड़ जरूर टूटा है, लेकिन उन्हें अपने बेटे की शहादत पर गर्व है। जैसे ही गांव में मनीष के शहादत की खबर पहुंची, तो पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया। हर आंख नम है, लेकिन सीना गर्व से चौड़ा भी है।

उधर जिला सिरमौर सैनिक कल्याण बोर्ड के उपनिदेशक रिटायर्ड मेजर दीपक धवन ने बताया कि लांस नायक मनीष ठाकुर की पार्थिव देह सोमवार देर शाम या फिर मंगलवार सुबह तक पैतृक गांव पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि वह यूनिट से संपर्क बनाए हुए है। डी.सी. सिरमौर प्रियंका वर्मा को भी इसकी सूचना दे दी गई है, जिन्होंने लांस लायक मनीष ठाकुर की शहादत पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की है। साथ ही इस संबंध में एस.डी.एम. नाहन और पुलिस प्रशासन को भी उचित दिशा निर्देश दिए है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को पैतृक गांव बड़ाबन में सैन्य सम्मान के साथ लांस नायक मनीष ठाकुर की अंत्येष्टि होगी।

लांस लायक मनीष ठाकुर की शहादत पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित अन्यों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिरमौर के बड़ाबन गांव निवासी लांस नायक मनीष ठाकुर के सिक्किम में ड्यूटी के दौरान शहीद होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। उधर स्थानीय विधायक अजय सोलंकी ने भी लांस नायक मनीष ठाकुर की शहादत पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने शहीद के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक-संतप्त परिवार को इस दुःखद घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करें।

Related Posts:

  • 15.30
    Rajasthan: पाक के हमले में जम्मू-कश्मीर में तैनात…
Tweet
Share
Pin
Share
0 Shares

You Might Also Like

Haryana: जींद में भीषण सड़क हादसा, 1 की मौत, 5 घायल

देशभर में बारिश को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट

बिहार कैबिनेट की बैठक में 47 प्रस्तावों को मिली मंज़ूरी

मशहूर टीवी एक्टर विभु राघव का निधन

कन्नड़ भाषा विवाद पर हाईकोर्ट ने कमल हासन को लगाई फटकार

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Andhra Pradesh: फिर बदलने वाला है मौसम, 4 जून तक तेज हवाओं के साथ होगी बारिश
Next Article कश्मीर के बडगाम में पत्रकार पर हमला, वाहन को लगी 2 गोलियां
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -

Latest News

पाकिस्तान की मशहूर टिकटॉकर की गोली मारकर हत्या
International News पाकिस्तान June 3, 2025
Haryana: जींद में भीषण सड़क हादसा, 1 की मौत, 5 घायल
national news Sad News हरियाणा June 3, 2025
देशभर में बारिश को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट
national news मौसम विभाग June 3, 2025
बिहार कैबिनेट की बैठक में 47 प्रस्तावों को मिली मंज़ूरी
national news Politics बिहार June 3, 2025
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

NrirashtriyaNrirashtriya
Follow US
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?