नई दिल्ली (नेहा): ब्रिटेन में एक 17 वर्षीय लड़के को दो बिल्ली के बच्चे की क्रूरता से हत्या करने के जुर्म में 1 साल की सजा सुनाई गई। अभियोजक ने कोर्ट में बताया कि वो लड़का एक इंसान की हत्या भी करना चाहता था। इतना ही नहीं उसने हत्या करने के बाद बचने की जानकारी भी इकट्ठा की थी। मई में उत्तर-पश्चिम लंदन के एक पार्क में दो बिल्ली के बच्चे कटे हुए पाए गए, जिनके शरीर पर रस्सियाँ बंधी हुई थीं।
लड़के ने स्वीकार किया कि उसने ही दोनों बिल्लियों की बेरहमी से हत्या कर दी। हालांकि, उसने ये नहीं बताया कि आखिर उसने ऐसा क्यों किया। लड़के के फोन से मिले नोट में लिखा था, “मैं सचमुच किसी की हत्या करना चाहता था। हर दिन मैं इस बारे में सोचता रहता था कि हत्या करके कैसे बच निकलूं। अपनी इस इच्छा को कम करने के लिए मैंने बिल्लियों को भी मार डाला है।”
अभियोजक वैलेरी बेंजामिन ने अदालत को बताया कि उसके कार्यों से “जानवरों को ढूंढने, उन्हें सार्वजनिक स्थान पर ले जाने और इस तरह के क्रूर तरीके से उनकी हत्या करने में एक हद तक योजना का पता चलता है। दोनों बिल्ली के बच्चों के मांस और फर के टुकड़े जले हुए थे। पुलिस को घटनास्थल से चाकू, ब्लोटॉर्च और कैंची भी मिलीं।