नई दिल्ली (नेहा): थाईलैंड, दक्षिण-पूर्व एशिया का एक खूबसूरत देश, दुनिया के सबसे मशहूर टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक है. लोग यहां के समुद्र तटों और नाइटलाइफ का मजा लेने आते हैं। हाल ही में आई एक किताब ने यहां के ‘रेंटल वाइफ’ चलन को लेकर नई बहस छेड़ दी है। किताब में बताया गया है कि कैसे थाईलैंड के कुछ इलाकों में महिलाएं किराए की पत्नी बनकर पर्यटकों के साथ अस्थाई रिश्ते में रहती हैं। दिलचस्प बात ये है कि अगर किसी को लड़की ज्यादा पसंद आ जाए, तो शादी तक का भी विकल्प खुला रहता है।
थाईलैंड के पटाया शहर में यह ट्रेंड काफी समय से चलन में है। इसे ‘वाइफ ऑन हायर’ या ‘ब्लैक पर्ल’ के नाम से भी जाना जाता है। दरअसल, यह एक तरह का अस्थायी शादी जैसा रिश्ता होता है, जिसमें किसी महिला को पैसे देकर कुछ समय के लिए पत्नी की तरह साथ रखा जा सकता है। उस तय समय तक वह महिला पत्नी की तरह सारे काम करती है- खाना बनाना, घूमने जाना, साथ रहना आदि। हालांकि यह सब एक कॉन्ट्रैक्ट के तहत होता है और इसे कानूनी शादी नहीं माना जाता। धीरे-धीरे ये अब एक बिजनेस बन चुका है जिसमें महिलाएं अपनी मर्जी से हिस्सा ले रही हैं।
रेंटल वाइफ बनने वाली महिलाओं की कीमत कई चीजों पर निर्भर करती है – उनकी उम्र, सुंदरता, पढ़ाई-लिखाई और समय की अवधि पर। कुछ महिलाएं केवल कुछ दिन के लिए किराए पर रहती हैं, तो कुछ महीनों तक भी साथ रहती हैं। किराया 1600 डॉलर (करीब 1.3 लाख रुपये) से लेकर 116000 डॉलर (करीब 96 लाख रुपये) तक भी हो सकता है। इस पर कोई कानून नहीं है, इसलिए सब कुछ एक निजी समझौते के तहत होता है।