नई दिल्ली (नेहा): अंडर-19 एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत आज पाकिस्तान के साथ हो रही है। भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारतीय टीम का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में कमाल का रहा है। टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 8 विकेट से रौंदा था। दूसरी ओर, पाकिस्तान बांग्लादेश को हराकर फाइनल में पहुंची है। टूर्नामेंट में हुई पहली भिड़ंत में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 90 रनों से धूल चटाई थी।


