By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NrirashtriyaNrirashtriyaNrirashtriya
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • भारत
  • विश्व
  • सम्पादकीय
  • एन आर आई विशेष
  • वीडियो
  • इ पेपर
  • फोटो पेपर
  • अधिक
    • राज्य
Reading: भारत पूरी तरह हमारे साथ… जेलेंस्की ने ट्रंप के दावे की निकाल दी हवा
Share
Font ResizerAa
NrirashtriyaNrirashtriya
Font ResizerAa
Search
Follow US
  • Advertise
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Nrirashtriya > Blog > International News > भारत पूरी तरह हमारे साथ… जेलेंस्की ने ट्रंप के दावे की निकाल दी हवा
International Newsnational news

भारत पूरी तरह हमारे साथ… जेलेंस्की ने ट्रंप के दावे की निकाल दी हवा

Nri Rashtriya
Last updated: September 24, 2025 4:54 am
Nri Rashtriya
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली (नेहा): अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने भारत पर यूक्रेन युद्ध की फंडिंग करने का आरोप लगाया था। लेकिन यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बचाव करते हुए ट्रंप के दावों की पोल खोल दी है। जेलेंस्की ने यूरोप से भारत के साथ संबंधों को मजबूत करने की अपील की, न कि दूरी बनाने की। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र में यह कूटनीतिक टकराव खुलकर सामने आया। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ट्रंप ने भारत और चीन को रूस के तेल आयात के जरिए युद्ध को बढ़ावा देने का दोषी ठहराया। जेलेंस्की ने ट्रंप की आलोचना का जवाब देते हुए कहा, “नहीं, भारत ज्यादातर हमारे पक्ष में है।” उन्होंने स्वीकार किया कि ऊर्जा के मुद्दे पर कुछ समस्याएं हैं, लेकिन इन्हें हल किया जा सकता है। भारत ने रूस से तेल खरीद को राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक हितों के लिए जरूरी बताया है।

जेलेंस्की ने चीन से अपील की है कि वह रूस पर हमले रोकने के लिए दवाब बनाए। चीन इस संघर्ष में पक्ष नहीं है, लेकिन कीव लंबे समय से शिकायत करता रहा है कि बीजिंग ने मास्को को ऐसे हथियार दिए हैं, जिनका इस्तेमाल यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में किया जा सकता है और वह रूसी ऊर्जा खरीदता रहा है। जेलेंस्की ने कहा, “चीन का भी यहां प्रतिनिधित्व है, जो एक शक्तिशाली राष्ट्र है और रूस अब पूरी तरह से इस पर निर्भर है।” उन्होंने कहा, “अगर चीन सचमुच इस युद्ध को रोकना चाहता है, तो वह मास्को पर आक्रमण रोकने के लिए दबाव डाल सकता है। चीन के बिना पुतिन का रूस कुछ भी नहीं है। फिर भी, चीन अक्सर शांति के लिए सक्रिय होने के बजाय चुप और दूर रहता है।”

ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत और चीन को निशाना बनाते हुए कहा कि ये देश रूसी तेल खरीदकर यूक्रेन युद्ध को फंड कर रहे हैं। उन्होंने नाटो देशों पर भी कथित पाखंड का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि अगर रूस को शांति वार्ता के लिए मजबूर नहीं किया गया, तो अमेरिका मॉस्को के साथ व्यापार करने वाले देशों पर भारी टैरिफ लगाएगा। भारत ने अपने तेल आयात का बचाव करते हुए कहा कि यूरोपीय देश भी समान लेनदेन कर रहे हैं, फिर भी भारत को चुनिंदा निशाना बनाया जा रहा है। यह दोहरा मापदंड भारत की ओर से बार-बार उठाया गया मुद्दा है।

जेलेंस्की ने भारत को अलग-थलग करने को गलती बताते हुए यूरोप से नई दिल्ली के साथ मजबूत रिश्ते बनाने की वकालत की। उन्होंने कहा, “हमें भारतीयों से पीछे नहीं हटना चाहिए।” उनका यह बयान ट्रंप की आलोचना के ठीक उलट था, जो भारत को रूस के साथ व्यापार के लिए दंडित करने की बात कर रहे थे। इस बीच, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने तनाव कम करने की कोशिश की।

Related Posts:

  • 37
    टैरिफ धमकी के बाद भारत का US को जवाब
Tweet
Share
Pin
Share
0 Shares

You Might Also Like

अभिषेक की रूमर्ड गर्लफ्रेंड हैं बहुत खूबसूरत

सऊदी अरब के ग्रैंड मुफ्ती का निधन

लाल निशान पर खुला शेयर बाजार

आजादी के बाद बिहार में पहली बार कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक

यूक्रेन ने मॉस्को पर किया बड़ा ड्रोन हमला, 200 उड़ानें प्रभावित

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article यूक्रेन ने मॉस्को पर किया बड़ा ड्रोन हमला, 200 उड़ानें प्रभावित
Next Article आजादी के बाद बिहार में पहली बार कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -

Latest News

अभिषेक की रूमर्ड गर्लफ्रेंड हैं बहुत खूबसूरत
Entertainment national news September 24, 2025
सऊदी अरब के ग्रैंड मुफ्ती का निधन
International News September 24, 2025
लाल निशान पर खुला शेयर बाजार
Bussiness News national news September 24, 2025
आजादी के बाद बिहार में पहली बार कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक
national news Politics September 24, 2025
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

NrirashtriyaNrirashtriya
Follow US
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?