नई दिल्ली (नेहा): तृणमूल कांग्रेस ( टीएमसी) ने के लिए राजनीतिक व चुनावी प्रबंधन का काम कर रही संस्था इंडियन पालिटिकल एक्शन कमेटी (आइ-पैक) और इसके निदेशक प्रतीक जैन के घर गुरुवार को ईडी की छापेमारी हुई। ईडी की कार्रवाई के दौरान मुख्ययमंत्री ममता बनर्जी मौके पर पहुंची और वहां से एक फाइल व लैपटाप अपने लेकर चली आईं।
टीएमसी ने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसियां चुनाव से पहले पार्टी के रणनीतिक दस्तावेजों तथा डेटा को हाथ लगाने की कोशिश कर रही हैं। वहीं, ईडी ने ममता पर जांच में बाधा डालने व छापेमारी के दौरान दस्तावेज व डिजिटल सुबूतों को जबरन छीनने का आरोप लगाया। इसे लेकर ईडी ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। दूसरी ओर तृणमूल भी ईडी की कार्रवाई का विरोध करते हुए हाई कोर्ट पहुंची।


