By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NrirashtriyaNrirashtriyaNrirashtriya
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • भारत
  • विश्व
  • सम्पादकीय
  • एन आर आई विशेष
  • वीडियो
  • इ पेपर
  • फोटो पेपर
  • अधिक
    • राज्य
Reading: Paris Paralympics 2024 में पांच दिनों में भारत ने जीते आठ पदक
Share
Font ResizerAa
NrirashtriyaNrirashtriya
Font ResizerAa
Search
Follow US
  • Advertise
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Nrirashtriya > Blog > International News > Paris Paralympics 2024 में पांच दिनों में भारत ने जीते आठ पदक
International Newssports news

Paris Paralympics 2024 में पांच दिनों में भारत ने जीते आठ पदक

Nri Rashtriya
Last updated: September 2, 2024 11:58 am
Nri Rashtriya
Share
3 Min Read
SHARE

पेरिस (हरमीत): पेरिस पैरालंपिक 2024 का आज पांचवां दिन है। इन खेलों के पांचवें दिन भी भारतीय पैरा एथलीट कई खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। आज योगेश कथुनिया ने भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया और पुरुषों की डिस्कस थ्रो F56 स्पर्धा में रजत पदक जीता। योगेश ने लगातार दूसरे पैरालंपिक में सिल्वर मेडल जीता है। इससे पहले योगेश ने टोक्यो पैरालिंपिक में भी सिल्वर मेडल जीता था।

 

पेरिस पैरालिंपिक में भारत के पदकों की संख्या अब आठ हो गई है। भारत ने अब तक एक स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य पदक जीते हैं। सबसे पहले, अवनि लेखरा ने शुक्रवार को आर2 महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। अवनि ने पैरालंपिक रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। इसी स्पर्धा में भारत की मोना अग्रवाल ने कांस्य पदक जीता।

फिर प्रीति पाल ने पेरिस पैरालिंपिक में भारत को तीसरा पदक दिलाया। उन्होंने महिलाओं की 100 मीटर (टी35) में कांस्य पदक जीता। इसके बाद 30 अगस्त को निशानेबाज मनीष नरवाल ने भारत को चौथा पदक दिलाया।उन्होंने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल (एसएच1) में रजत पदक जीता। पेरिस पैरालिंपिक 2024 के तीसरे दिन 31 अगस्त को महिला निशानेबाज रूबीना फ्रांसिस ने अपना पांचवां पदक जीता। यह कांस्य पदक था।

इसके बाद रुबिना फ्रांसिस ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल (SH1) में कांस्य पदक जीता। उन्होंने फाइनल में 211.1 अंक बनाए। फिर 1 अगस्त को, प्रीति पाल ने महिलाओं की 200 मीटर (T35) में कांस्य और निशाद कुमार ने पुरुषों की ऊंची कूद (T47) में रजत पदक जीता। अब योगेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता।

पेरिस पैरालिंपिक 2024 में भारत के पदक विजेता

1. अवनी लेखरा (शूटिंग) – स्वर्ण पदक, महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल (एसएच1)

2. मोना अग्रवाल (शूटिंग) – कांस्य पदक, महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल (एसएच1)

3. प्रीति पाल (एथलेटिक्स) – कांस्य पदक, महिला 100 मीटर (T35)

4. मनीष नरवाल (शूटिंग) – रजत पदक, पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल (SH1)

5. रूबीना फ्रांसिस (शूटिंग) – कांस्य पदक, महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल (SH1)

6. प्रीति पाल (एथलेटिक्स) – कांस्य पदक, महिला 200 मीटर (T35)

7. निशाद कुमार (एथलेटिक्स) – रजत पदक, पुरुष ऊंची कूद (T47)

8. योगेश कथूनिया (एथलेटिक्स) – रजत पदक, पुरुष डिस्कस थ्रो (F56)

Related Posts:

  • 40
    भारत : पैरालिंपिक में शानदार जीत के साथ वापसी
Tweet
Share
Pin
Share
0 Shares

You Might Also Like

विराट कोहली से शादी कर लो…ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने बेटी को दी सलाह

भयावह हुआ इजराइलईरान युद्ध, अब तक 224 की मौत, 1,200 घायल

पेरू में लगे भूकंप के जबरदस्त झटके, 1 व्यक्ति की मौत

निकारगुआ की पूर्व राष्ट्रपति वायलेटा चामोरो का 95 साल की उम्र में निधन

SRH की मालकिन काव्या मारन संग शादी की खबरों पर सिंगर ने किया रिएक्ट

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article जेजेपी को झटका : हरियाणा के पूर्व मंत्री देवेन्द्र बबली और संजय कबलाना हुए बीजेपी में शामिल
Next Article मणिपुर के भाजपा विधायक ने अमित शाह से केंद्रीय बलों को हटाने की क्यों की मांग?
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -

Latest News

मशहूर हरियाणवी मॉडल सिम्मी की नहर में मिली लाश, बॉयफ्रेंड पर हत्या का शक
national news हरियाणा June 16, 2025
Kupwara: मस्जिद गिराने के दौरान रहस्यमयी धमाका, 3 लोग घायल
national news June 16, 2025
विराट कोहली से शादी कर लो…ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने बेटी को दी सलाह
International News national news June 16, 2025
विमान हादसा: विजय रूपाणी के निधन पर गुजरात में आज एक दिन का राजकीय शोक
national news Politics June 16, 2025
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

NrirashtriyaNrirashtriya
Follow US
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?