नई दिल्ली (नेहा): साल 2026 में एक बार फिर कबड्डी प्लेयर्स गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई गैंग के निशाने पर हैं। कबड्डी प्रमोटर और खिलाड़ी देविंदर मान उर्फ देव मान के कनाडा स्थिति ठिकानों पर फायरिंग हुई है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दावा किया है कि कनाडा के सरे (डेल्टा) में 8465 ब्रुक रोड पर, देविंदर मान उर्फ देव मान के घर पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी हम लेते हैं। गैंग ने कहा कि देविंदर मान, देव मान कंपनी का मालिक है और एक युवा कबड्डी प्रमोटर है।
गोल्डी ढिल्लों (लॉरेंस बिश्नोई गैंग) ने सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हुए कि देविंदर मान उर्फ देव मान के घर पर हुई फायरिंग में उसका हाथ है। गैंग ने कहा कि क्योंकि हमने उसे पहले समझाने की कोशिश की थी, लेकिन उसने बात नहीं मानी। उसने एक कबड्डी खिलाड़ी के साथ धक्का-मुक्की की और बदमाशों का नाम लेकर धमकियां देता रहा। ऐसे लोगों के साथ जो भी काम करेगा, उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
बता दें कि कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती सेंट्रल जेल के हाई-सिक्योरिटी वार्ड में बंद है। वह सलाखों के पीछे से अपना क्राइम सिंडिकेट चलाता है और हत्याओं से कथित लिंक के लिए इंटरनेशनल जांच का सामना कर रहा है।

