नई दिल्ली (नेहा): ईरान इस समय गहरे राजनीतिक और सामाजिक संकट से गुजर रहा है। ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्लाह अली खामेनेई (86 वर्ष) देश में बढ़ते विरोध-प्रदर्शनों के बीच अपने 20 करीबी परिजनों के साथ देश छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं।
यह कदम तब उठाया जाएगा, जब सुरक्षा बल या सेना सरकार के आदेशों का पालन करने से इंकार कर दें। बताया गया कि खामेनेई के पास विदेशों में संपत्ति और संसाधन मौजूद हैं, और उनका संभावित गंतव्य रूस की राजधानी मॉस्को हो सकता है।

