नई दिल्ली (नेहा): अपने सख्त स्वभाव और कठोर नियमों के लिए जाने जाने वाले उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के एक नए फैसले ने पूर दुनिया को चौंका दिया है। किम जोंग ने हाल ही में देश में ब्रेस्ट इम्प्लांट पर रोक लगाने की घोषणा की है। पहले से ही दिनचर्या से जुड़ी चीजों को लेकर कड़े नियम बनाने के लिए जाने जाने वाले किम जोंग का यह नया फैसला वाकई चौंकाने वाला है।
किम जोंग का मानना है कि कॉस्मेटिक सर्जरी जैसी चीजें समाज के खिलाफ है। इसी के चलते उन्होंने इसे अवैध घोषित कर दिया है। इसी के साथ उत्तर कोरिया की सरकार ने ऐसा करने वाली महिलाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी शुरु कर दी है। हाल ही देश में एक डॉक्टर और दो 20 साल की लड़कियों द्वारा छिपरकर ब्रेस्ट सर्जरी कराने के मामले में सार्वजनिक तौर पर एक मुकदमा चलाया गया था। जांच के अनुसार, यह महिलाएं अपनी शारीरिक दिखावट को और बेहरत बनाना चाहती थी, जिसके लिए उन्होंने यह सर्जरी कराई।