नई दिल्ली (नेहा): अमेरिका के सबसे लोकप्रिय और दयालु जजों में से एक फ्रैंक कैप्रियो का 88 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन का कारण पैंक्रियाटिक कैंसर था। जज कैप्रियो को उनके अनोखे और इंसानियत भरे फैसलों के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता था। उनके जाने से उनके लाखों प्रशंसक दुखी हैं।
जज फ्रैंक कैप्रियो ने रियलिटी शो ‘कैच इन प्रोविडेंस’ के जरिए दुनियाभर में लोकप्रियता हासिल की। इस शो में वे ट्रैफिक उल्लंघन और छोटे-मोटे मामलों की सुनवाई करते थे। उनका सुनवाई का तरीका बेहद दयालु और समझदारी भरा होता था। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने एक बुजुर्ग व्यक्ति का ओवरस्पीडिंग का चालान माफ कर दिया था क्योंकि वह उनकी पहली गलती थी।
इस तरह के फैसलों ने उन्हें “सबसे दयालु जज” के रूप में मशहूर कर दिया। जज कैप्रियो की मौत का कारण बना पैंक्रियाटिक कैंसर जिसे दुनिया के सबसे खतरनाक कैंसरों में से एक माना जाता है। यह कैंसर पेट के अंदर मौजूद महत्वपूर्ण अंग पैंक्रियाज में शुरू होता है जो पाचन और इंसुलिन बनाने का काम करता है।