मेक्सिकन (नेहा): अमेरिका की न्यूयॉर्क सिटी से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। मैक्सिको का एक नेवी शिप अचानक पुल से जा टकराया। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 19 लोग घायल हैं, जिनमें 4 की हालत नाजुक बताई जा रही है। यह हादसा शनिवार की रात को न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन ब्रिज के पास देखने को मिला।
ब्रिज के नीचे से मैक्सिकन नेवी का एक जहाज गुजर रहा था, तभी जहाज का ऊपरी हिस्सा ब्रिज से जा टकराया। इस घटना से सभी लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।