By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NrirashtriyaNrirashtriyaNrirashtriya
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • भारत
  • विश्व
  • सम्पादकीय
  • एन आर आई विशेष
  • वीडियो
  • इ पेपर
  • फोटो पेपर
  • अधिक
    • राज्य
Reading: नोबेल विजेता वैज्ञानिक जेम्स वॉटसन का निधन
Share
Font ResizerAa
NrirashtriyaNrirashtriya
Font ResizerAa
Search
Follow US
  • Advertise
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Nrirashtriya > Blog > International News > नोबेल विजेता वैज्ञानिक जेम्स वॉटसन का निधन
International News

नोबेल विजेता वैज्ञानिक जेम्स वॉटसन का निधन

Nri Rashtriya
Last updated: November 8, 2025 7:47 am
Nri Rashtriya
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली (पायल): डीएनए खोजकर्ता नोबेल पुरस्कार विजेता जेम्स वॉटसन का 97 वर्ष की आयु में निधन हो गया। जेम्स वॉटसन ने 1953 में डीएनए की ट्विस्टेड-लैडर संरचना (डबल हेलिक्स) की खोज की थी। इसी खोज के बाद से चिकित्सा, अपराध जांच, जीनोलॉजी और नैतिकता के क्षेत्र में नई क्रांति आई।

दरअसल, जेम्स वॉटसन ने 1953 में ब्रिटिश वैज्ञानिक फ्रांसिस क्रिक के साथ मिलकर डीएनए की डबल हेलिक्स संरचना की पहचान की थी। जो 20वीं सदी की सबसे बड़ी वैज्ञानिक खोजों में से एक है। यह ऐतिहासिक खोज विज्ञान की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक थी। हालांकि, नस्ल और लिंग पर उनके विवादित बयानों ने उनको भारी नुकसान पहुंचाया। जिसके चलते वैज्ञानिक समुदाय ने उनसे दूरी बना ली।

जेम्स वाटसन को 1962 में फ्रांसिस क्रिक और मौरिस विल्किंस के साथ नोबेल पुरस्कार मिला था, क्योंकि उन्होंने यह खोज की थी कि डीऑक्सीराइबोन्यूक्लिक एसिड या डीएनए एक डबल हेलिक्स है, जिसमें दो स्ट्रैंड होते हैं जो एक दूसरे के चारों ओर कुंडलित होकर एक लंबी, धीरे-धीरे मुड़ने वाली सीढ़ी जैसा आकार बनाते हैं। यह खोज विज्ञान के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि थी। इससे तुरंत पता चल गया कि आनुवंशिक जानकारी कैसे संग्रहीत होती है और कोशिकाएँ विभाजित होने पर अपने डीएनए की प्रतिलिपि कैसे बनाती हैं।

शिकागो में जन्मे जेम्स वॉटसन की यह उपलब्धि, जो उस समय मिली जब वे मात्र 24 वर्ष के थे, उन्हें विज्ञान की दुनिया में दशकों तक एक प्रतिष्ठित व्यक्ति बना दिया। लेकिन अपने जीवन अंतिम में विवादित टिप्पणियों के कारण उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। उनकी आपत्तिजनक टिप्पणियों में यह भी था कि अश्वेत लोग श्वेत लोगों से कम बुद्धिमान होते हैं।

वॉटसन ने एक बार कहा था, “फ्रांसिस क्रिक और मैंने सदी की सबसे बड़ी खोज की, यह बात बिल्कुल स्पष्ट थी।” बाद में उन्होंने लिखा: “विज्ञान और समाज पर डबल हेलिक्स के विस्फोटक प्रभाव का हम पहले से अंदाजा नहीं लगा सकते थे।”

2007 में, जब वो पहले कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी की कैवेंडिश लैब में काम कर चुके थे, उन्होंने कहा कि वो “अफ्रीका के भविष्य को लेकर निराश” हैं, क्योंकि “हमारी सारी नीतियां यह मानकर बनी हैं कि अफ्रीकी लोगों की बुद्धि हमारे जैसी ही है- जबकि सभी टेस्ट कुछ और बताते हैं।” इस बयान के बाद उन्हें न्यूयॉर्क की कोल्ड स्प्रिंग हार्बर लैब में चांसलर के पद से हटा दिया गया था।

2019 में उन्होंने फिर से ऐसा ही बयान दिया- जब उन्होंने कहा कि नस्ल और आप कितने बुद्धिमान है इस के बीच संबंध है, तो लैब ने उनसे सभी उपाधियां छीन लीं, जैसे चांसलर एमेरिटस, प्रोफेसर एमेरिटस और मानद ट्रस्टी।

लैब ने कहा कि डॉ. वॉटसन के बयान गलत हैं और विज्ञान उनका समर्थन नहीं करता। डीएनए की खोज 1869 में हुई थी, लेकिन तब वैज्ञानिक इसकी संरचना नहीं जानते थे।

Related Posts:

  • 15.00
    पाकिस्तान ने नोबेल शांति पुरस्कार के लिए भेजा ट्रंप का नाम
Tweet
Share
Pin
Share
0 Shares

You Might Also Like

कनाडा में बड़ा एक्शन! पंजाबी कारोबारियों को निशाना बनाने वाले तीन लोग देश से निकाले गए

इंडोनेशिया में जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में धमाका, 50 से ज्यादा लोग घायल

ट्रंप के सामने अचानक बेहोश हुआ फार्मा कंपनी का अधिकारी

84 के ज़ख्म अब भी ताज़ा- ब्रैम्पटन सिटी हॉल ने सात दिन तक झुका कर जताया रोष!

पाकिस्तान ने फिर कर दिया अफगानिस्तान पर हमला

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article दिल्ली एयरपोर्ट पर सामान्य हुई सभी उड़ानें, IGI ने जारी की एडवाइजरी
Next Article कनाडा में बड़ा एक्शन! पंजाबी कारोबारियों को निशाना बनाने वाले तीन लोग देश से निकाले गए
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -

Latest News

सिर्फ 3 ओवर में भारत ने पाकिस्तान को हराया
Cricket News national news November 8, 2025
कनाडा में बड़ा एक्शन! पंजाबी कारोबारियों को निशाना बनाने वाले तीन लोग देश से निकाले गए
International News national news November 8, 2025
दिल्ली एयरपोर्ट पर सामान्य हुई सभी उड़ानें, IGI ने जारी की एडवाइजरी
national news Politics November 8, 2025
PM मोदी का तोहफ़ा! देश को मिली चार नई वंदे भारत ट्रेनें
national news Politics November 8, 2025
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

NrirashtriyaNrirashtriya
Follow US
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?