अलेक्जेंड्रिया (नेहा): एक संघीय अदालत ने बुधवार को रिहाई आदेश जारी करने के बाद भारतीय छात्र बदर खान सूरी को रिहा कर दिया गया। सूरी को ट्रंप प्रशासन के विदेशी छात्रों पर कार्रवाई के दौरान 17 मार्च को हिरासत में लिया गया था। जानकारी के अनुसार वर्जीनिया के आर्लिंगटन में उनके अपार्टमेंट परिसर के बाहर गिरफ्तार किया गया था। अधिकारियों ने कहा कि इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्ट और उनकी पत्नी के गाजा से संबंध के कारण सूरी का वीजा रद कर दिया गया था।
सूरी की पत्नी एक फलस्तीनी अमेरिकी हैं। उस पर हमास का समर्थन करने का आरोप लगाया गया है। सूरी की याचिका दायर होने तक, अधिकारियों ने बिना उनके परिवार या वकील को सूचित किए उन्हें लुइसियाना के लिए विमान में बैठा दिया था। कुछ दिनों बाद उन्हें फिर से टेक्सास ले जाया गया।