नई दिल्ली (नेहा): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई के बैलार्ड पियर स्थित मुंबई इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल (MICT) का उद्धाटन किया। यह टर्मिनल भारत की समुद्री संरचना को मजबूत करेगा और मुंबई को एक प्रमुख क्रूज पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करेगा। इस टर्मिनल को ‘क्रूज भारत मिशन’ के तहत तैयार किया गया है। मुंबई इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल की बात करें तो यह 4,15,000 स्क्वायर फीट एरिया में फैला है, जो सालाना 10 लाख यात्रियों को संभालने में सक्षम है।
साथ ही एक साथ पांच क्रूज के ठहरने की क्षमता रखता है। यहां 72 चेक-इन और इमिग्रेशन काउंटर बनाए गए हैं, ताकि यात्रियों को आसानी हो सके। इस परियोजना से भारत के क्रूज पर्यटन में महत्वपूर्ण इजाफा देखने के मिलेगा। इस परियोजना का मकसद सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने से साथ-साथ पर्यावरणीय स्थिरता को मजबूती प्रदान करना है। मुंबई इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल ने केवल भारतीय पर्यटकों को आकर्षित करेगा बल्कि विदेशी सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा। भारत के समुद्री पर्यटन में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।


