By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NrirashtriyaNrirashtriyaNrirashtriya
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • भारत
  • विश्व
  • सम्पादकीय
  • एन आर आई विशेष
  • वीडियो
  • इ पेपर
  • फोटो पेपर
  • अधिक
    • राज्य
Reading: पंजाब में छुटपुट झड़पों-नोंकजोक, EVM खराब व FIR के बीच वोटिंग संपन्न, तरनतारन में पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत
Share
Font ResizerAa
NrirashtriyaNrirashtriya
Font ResizerAa
Search
Follow US
  • Advertise
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Nrirashtriya > Blog > राज्य > पंजाब > पंजाब में छुटपुट झड़पों-नोंकजोक, EVM खराब व FIR के बीच वोटिंग संपन्न, तरनतारन में पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत
Politicsपंजाब

पंजाब में छुटपुट झड़पों-नोंकजोक, EVM खराब व FIR के बीच वोटिंग संपन्न, तरनतारन में पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत

Nri Rashtriya
Last updated: June 1, 2024 1:26 pm
Nri Rashtriya
Share
2 Min Read
SHARE

चंडीगढ़ (नेहा): पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग हुई। इलेक्शन कमीशन के ऐप वोटर टर्नआउट के मुताबिक 5 बजे तक 55.20% मतदान हुआ है। अभी मतदान के फाइनल आंकड़े आना बाकी हैं।

वोटिंग के दौरान तरनतारन में बूथ पर तैनात पुलिस कर्मचारी कुलदीप सिंह की अपनी ही रिवॉल्वर से गोली चलने से मौत हो गई। वोटिंग के बीच कांग्रेस, BJP और आम आदमी पार्टी के नेता भिड़ गए। जालंधर में तो कांग्रेस के पोलिंग एजेंट का सिर फोड़ दिया गया। आरोप है कि AAP के कार्यकर्ताओं ने सरिए से सिर पर वार किया। यहां कांग्रेस और BJP नेताओं के बीच भी धक्कामुक्की हुई।

वहीं लुधियाना में भी पोलिंग बूथ पर हंगामा हुआ। कांग्रेस के पोलिंग एजेंट का आरोप है कि AAP के उम्मीदवार पराशर पप्पी ने अपने समर्थकों के साथ उसे घेरा। इस पर कांग्रेस के प्रधान और उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग मौके पर पहुंचे। इसके बाद वह पराशर के घर गए। कपूरथला में लापरवाही के कारण एक बुजुर्ग वोट नहीं डाल सका। उसे जिंदा होने के बाद भी मृत दिखा गया। जिसके चलते वह वोट नहीं डाल सका।

फिरोजपुर में बहुजन समाज पार्टी (BSP) के उम्मीदवार सुरेंद्र कंबोज पर FIR दर्ज हो गई। कंबोज ने वोट डालते हुए वीडियो बनवाई थी। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल भी किया। इस पर प्रशासन ने कार्रवाई की। अमृतसर के अजनाला विधानसभा के बूथ नंबर 100 में वोटिंग मशीन खराब हो गई। इससे लोग भड़क गए और उन्होंने हंगामा कर दिया।

फरीदकोट में मतदान केंद्र पर वोट देने आए कुछ लोगों की महिला BLO से बहस हो गई। जिसके बाद महिला बेहोश हो गई और गिर गई। उसे अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत अब स्थिर है। इससे पहले फरीदकोट में सुबह तेज आंधी के कारण पोलिंग बूथ का शेड उड़ गया। जिससे वहां ड्यूटी दे रहे कर्मचारी बाल-बाल बच गए।

Related Posts:

  • e0911bcd-6531-4357-a517-aaaf3a33db59
    छठे चरण में 58.82 प्रतिशत मतदान, पश्चिम बंगाल 78% के…
Tweet
Share
Pin
Share
0 Shares

You Might Also Like

PM मोदी ने त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को किया संबोधित

2 दिवसीय दौरे पर त्रिनिदाद और टोबैगो पहुंचे PM मोदी

बिहार के रक्सौल से हल्दिया तक 6 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को केंद्र सरकार ने दी मंज़ूरी

पीएम मोदी को मिला घाना का सर्वोच्च सम्मान

पीएम मोदी घाना, ब्राजील समेत 5 देशों के दौरे पर रवाना

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article शाम 5 बजे तक संगरूर लोकसभा क्षेत्र में 57.21 फीसदी हुआ मतदान
Next Article लोकसभा चुनाव 2024: पंजाब की 13 सीटों पर शाम 5 बजे तक 55.20% मतदान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -

Latest News

हिमाचल में कहर बनकर टूटा मानसून, 69 लोगोंं की मौत
national news July 4, 2025
दिल्ली में आंधी-तूफान की चेतावनी, बद्रीनाथ नेशनल हाईवे बंद
national news दिल्ली July 4, 2025
इन मुस्लिम देशों में बुर्का पहनना मना! नियम तोड़ने पर भरना पड़ता है भारी जुर्माना
International News July 4, 2025
PM मोदी ने त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को किया संबोधित
International News national news Politics July 4, 2025
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

NrirashtriyaNrirashtriya
Follow US
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?