नई दिल्ली (नेहा): रूस से तेल खरीदने को लेकर ट्रंप ने भारत को धमकी दी है। उन्होंने कहा कि भारत को रूस से तेल नहीं खरीदना चाहिए। हालांकि, भारत ने साफ कहा कि राष्ट्रीय हित से कोई समझौता नहीं करेंगे। इस बीच ट्रंप को एक बड़ा झटका लगने वाला है।
दरअसल, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इसी महीने में भारत का दौरा करने वाले हैं। इस बात की जानकारी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने गुरुवार को दी।
उन्होंने कहा कि बहुत जल्द रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत के दौरे पर जाएंगे। बताया जा रहा है कि पुतिन के दौरे को लेकर अभी तारीखों का एलान नहीं हुआ है।
माना जा रहा है कि राष्ट्रपति पुतिन का ये भारत दौरा इसी महीने के अंत में हो सकता है। बता दें कि ये दौरा ऐसे समय पर हो रहा है, जब अमेरिका और भारत के बीच व्यापारिक रिश्तों में तनाव बढ़ रहे हैं। रूस से व्यापार खासकर तेल खरीद को लेकर ट्रंप भारत पर भड़के हैं।