By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NrirashtriyaNrirashtriyaNrirashtriya
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • भारत
  • विश्व
  • सम्पादकीय
  • एन आर आई विशेष
  • वीडियो
  • इ पेपर
  • फोटो पेपर
  • अधिक
    • राज्य
Reading: रूस रचेगा इतिहास 2036 तक चंद्रमा में होगा न्यूक्लियर पावर प्लांट
Share
Font ResizerAa
NrirashtriyaNrirashtriya
Font ResizerAa
Search
Follow US
  • Advertise
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Nrirashtriya > Blog > International News > रूस रचेगा इतिहास 2036 तक चंद्रमा में होगा न्यूक्लियर पावर प्लांट
International News

रूस रचेगा इतिहास 2036 तक चंद्रमा में होगा न्यूक्लियर पावर प्लांट

Nri Rashtriya
Last updated: September 9, 2024 5:14 am
Nri Rashtriya
Share
2 Min Read
SHARE

नई दिल्ली (किरण): रूस चंद्रमा में न्यूक्लियर पावर प्लांट बनाने जा रहा है। खास बात यह है कि इस परियोजना पर भारत भी रूस के साथ हाथ मिलाने को तैयार है। भारत ने रूस की इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर अपनी गहरी रुचि दिखाई है। रूस की इस परियोजना का उद्देश्य चंद्रमा में बनने वाले बेस को ऊर्जा की आपूर्ति करना है। खबर यह है कि रूस और भारत के साथ चीन भी इसमें शामिल होने को उत्सुक है। रूस की सरकारी परमाणु निगम रोसाटॉम इस परियोजना का नेतृत्व कर रहा है। चंद्रमा में बनने वाले पहले इस परमाणु ऊर्जा संयंत्र से आधा मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा और यह बिजली चंद्रमा में बने बेस को भेजी जाएगी।

रूस की सरकारी न्यूज एजेंसी TASS के मुताबिक रोसाटॉम के प्रमुख एलेक्सी लिखाचेव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ-साथ इस परियोजना में चीन और भारत ने खासी रूचि दिखाई है। रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस ने एलान किया है कि चंद्रमा में परमाणु ऊर्जा संयंत्र बनाने पर काम चल रहा है। रूस और चीन संयुक्त रूप से इस पर जुटे हैं। 2036 तक इसे चंद्रमा में स्थापित कर दिया जाएगा।

चंद्रमा में बनने वाला रूस का पहला परमाणु संयंत्र भारत के लिए भी खास है। भारत की योजना 2040 तक इंसान को चंद्रमा में भेजने की है। ऐसे में यह प्लांट वहां उर्जा जरूरतों को पूरा कर सकता है। 2021 में रूस और चीन ने साझे तौर पर अंतरराष्ट्रीय चंद्र अनुसंधान स्टेशन बनाने की घोषणा की थी।

कहा जा रहा है कि यह स्टेशन 2035 और 2045 के बीच कभी भी शुरू हो सकता है। इस स्टेशन का उद्देश्य वैज्ञानिक अनुसंधान करना है। अधिकांश देश इसका इस्तेमाल कर सकेंगे। मगर हो सकता है कि अमेरिका के कुछ सहयोगियों को इसका लाभ न मिले। ऐसे में रूस का सहयोगी होने के नाते भारत इसका फायदा उठा सकता है। बता दें कि भारत ने भी 2050 तक चंद्रमा में बेस स्थापित करने का लक्ष्य रखा है।

Related Posts:

  • 22
    भारत के प्रसिद्ध परमाणु वैज्ञानिक एमआर श्रीनिवासन का…
Tweet
Share
Pin
Share
0 Shares

You Might Also Like

भारत ने ट्रंप और पुतिन के बीच होने वाली आगामी बैठक पर जारी किया बयान

बलूचिस्तान में 31 अगस्त तक मोबाइल डेटा सेवाएं बंद

पूर्व अमेरिकी NSA ने भारत पर टैरिफ को लेकर ट्रंप को दी बड़ी चेतावनी

ICC ने जारी की भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ की पिचों की रेटिंग

दुबई में पंजाब के युवक की मौत

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article हरियाणा चुनाव : कांग्रेस ने 6 सीटों पर बदले उम्मीदवार
Next Article बांग्लादेश ने उठाया बड़ा कदम भारत के लिए अच्छी खबर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -

Latest News

राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, 1 की मौत
national news Sad News राजस्थान August 9, 2025
भारत ने ट्रंप और पुतिन के बीच होने वाली आगामी बैठक पर जारी किया बयान
International News national news Politics August 9, 2025
UP: मेरठ में युवक की गोली मारकर हत्या
Crime News national news उत्तरप्रदेश August 9, 2025
तेजस्वी यादव ने 2 वोटर आईडी मामले में चुनाव आयोग को सौंपा जवाब
national news Politics बिहार August 9, 2025
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

NrirashtriyaNrirashtriya
Follow US
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?