नई दिल्ली (नेहा): इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर ‘कोको इन इंडिया’ नाम से मशहूर रशियन इंफ्लुएंशर क्रिस्टिना ने भारत को छोड़ने का फैसला कर लिया है। उसने रोते हुए बताया कि उसे भारत और यहां की जीवनशैली से इतना लगाव हो चुका था कि प्रेमी से अलगाव के बाद भी वह यहीं रही। एक वीडियो में क्रिस्टिना ने कहा कि वह रशिया की नागरिक है और अपने देश से प्यार भी करती हैं। उन्हें रूस से ज्यादा भारत में रहना पसंद था और इसलिए यहां रहना चाहती थी। लेकिन FRRO ऑफिस में हुए घटना के बाद उसने भारत से वापस जाने का प्लान बनाया है।
दरअसल इंफ्लुएंशर ने आरोप लगाया था कि वीजा एक्सटेंशन के आवेदन के दौरान FRRO (फोरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस) दफ्तर में उनके साथ बदसलूकी की गई थी। ‘कोको इन इंडिया’ (क्रिस्टिना) ने भारत छोड़ने की जानकारी देते हुए बताया कि वह दोबारा उस महिला अधिकारी से मुलाकात नहीं चाहती थी, इसलिए उसने वीजा एक्सटेंशन की बजाय एग्जिट परमिट के लिए अप्लाई किया, जिसे तुरंत मंजूरी मिल गई. इस वजह से वह रशिया वापस जा रही हैं। उन्हें12 अक्टूबर तक भारत छोड़ने की अनुमति दी गई है।