नई दिल्ली (नेहा): विवादित शो बिग बॉस सीजन 19 का लेटेस्ट वीकेंड का वार सबसे ज्यादा पसंद किया गया। होस्ट सलमान खान ने कुछ कंटेस्टेंट्स की आंखें खोलीं तो किसी को अपने बर्ताव के चलते क्लास लगाई। इस दौरान बातों-बातों में उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया जिसे लोग डोनाल्ड ट्रम्प से जोड़कर देख रहे हैं।
कल बिग बॉस का वीकेंड का वार था और होस्ट सलमान खान ने नेहल और फरहाना भट्ट (Farhana Bhat) की क्लास लगाई। बीते हफ्ते फरहाना ने बिग बॉस के घर में खूब तबाही मचाई थी और नीलम गिरी से लेकर बसीर अली तक कंटेस्टेंट्स को बुरा-भला कहा था। वह रियल लाइफ में पीस एक्टिविस्ट हैं। ऐसे में बिग बॉस के घर में उनके लड़ाई-झगड़ा करने पर सलमान ने उनकी क्लास लगाई।
सलमान खान ने फरहाना भट्ट से कहा कि मुश्किल पैदा करने वाला ही पीस प्राइज चाहता है। एक्टर ने कहा, “ये क्या हो रहा है पूरी दुनिया में। जो सबसे ज्यादा मुश्किल फैला रहा है, उन्हीं को पीस प्राइज चाहिए। फरहाना, किस एंगल से पीस एक्टिविस्ट लगती हैं? आपका इगो इतना बड़ा है। अपने आप को पता नहीं क्या समझती हैं। नीलम क्यों डिजर्व करती हैं 2 कौड़ी का कहलाना? आप एक महिला हैं और आप दूसरी महिलाओं के लिए ऐसा कह रही हैं?”