एथेंस (पायल): आपको बता दें कि आज ग्रीस के क्रेते द्वीप के एक गांव में हुई गोलीबारी में एक पुरुष और एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा इस फायरिंग में 10 लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, इस हमलावर ने वोरिज़िया गाँव में गोलीबारी की। जिस संबंध में पुलिस ने आरोपी के बारे में कोई जानकारी सांझी नहीं की। जाँच के दौरान, पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह गोलीबारी पारिवारिक दुश्मनी के कारण की गई थी।


