बर्न (नेहा): स्विट्जरलैंड के लग्जरी अल्पाइन स्की बार में नए साल के पहले दिन हुए धमाके में कम से कम 40 लोगों के मारे जाने की खबर है। क्रांस मोंटाना शहर में हुए इस धमाके के बारे में स्विस पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया धमाका किस कारण से हुआ है इसकी जानकारी नहीं है। इस घटना में 10 लोगों की मौत हुई है। अधिकारी अभी इसे किसी आतंकी घटना की नजर से नहीं देख रहे हैं।
उधर, आग के कारण बड़ा नुकसान हुआ है और इसमें करीब 40 लोग मारे गए हैं। इस घटना में 100 लोग घायल हुए हैं। ब्लास्ट के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी फैल गई। लोगों को चीखते और चिल्लाते हुए बाहर भागते देखा गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रिजॉर्ट में लगी आग को बुझाने की कोशिश की।धमाके के कारण रिजॉर्ट में बड़ी आग लग गई थी. इस रिजॉर्ट में 400 लोगों की क्षमता थी।


