नई दिल्ली (नेहा): कनाडा में कितने नागरिकों की मौत हुई है? इसे लेकर सरकार ने डेटा जारी कर दिया है। सरकार ने बताया कि बीते चार साल में कितने भारतीयों की मौत हुई है और उसकी वजहें क्या हैं। सरकार के मुताबिक, वर्ष 2020 से 2024 के बीच कुल 1203 भारतीय नागरिकों की कनाडा में मृत्यु हुई. अधिकतर मौत प्राकृतिक कारणों जैसे वृद्धावस्था या बीमारियों की वजह से हुईं।
विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह भी बताया कि इस अवधि के दौरान विदेश मंत्रालय की सहायता से 757 भारतीयों के शव या अस्थियां कनाडा से भारत लाए गए। उनसे पूछा गया था कि पिछले पांच वर्षों में कनाडा में कितने भारतीय नागरिकों की मृत्यु हुई और उनके मृत्यु के कारण क्या थे। संसद के मॉनसून सत्र के दौरान सरकार ने कनाडा में मरने वाले भारतीयों की डेटा का खुलासा किया।
विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने गुरुवार को संसद सत्र के दौरान बताया, ‘मंत्रालय के पास उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 2020 से 2024 की पांच वर्षीय अवधि में कुल 1,203 भारतीय नागरिकों की कनाडा में मृत्यु हुई। इनमें से अधिकतर मौतें प्राकृतिक कारणों जैसे वृद्धावस्था या चिकित्सकीय बीमारी से हुईं। इसके अलावा कुछ अप्राकृतिक मौतें भी हुईं, जैसे दुर्घटना, हिंसा, आत्महत्या, हत्या आदि।’