नई दिल्ली (नेहा): तुर्किये का C-130 मिलिट्री कार्गो विमान मंगलवार को जॉर्जिया में हादसे का शिकार हो गया। विमान ने अजरबैजान से उड़ान भरी थी। इसमें 20 लोग सवार थे। हादसे में कितने लोग मारे गए या घायल हुए, इसकी जानकारी अभी नहीं है। रेस्क्यू टीम को तुरंत घटनास्थल की ओर रवाना किया गया। विमान सवार सभी 20 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है।
विमान में तुर्किये और अजरबैजान दोनों देशों के लोग हो सकते हैं, लेकिन संख्या स्पष्ट नहीं है। विमान जॉर्जिया के पूर्वी काखेती इलाके में हादसे का शिकार हुआ, जो कि तुर्किये-अजरबैजान बॉर्डर के पास स्थित है।


