नई दिल्ली (नेहा): दुष्कर्म के मामले में फंस चुके टीवी अभिनेता आशीष कपूर की मुश्किलें और बढ़ने वाली है। दिल्ली पुलिस उनके खिलाफ बड़ी एक्शन लेने वाली है। पुलिस ने शुक्रवार को उनका मेडिकल पोटेंसी टेस्ट कराया है। जिसे वो टीवी एक्टर के खिलाफ सबूत के तौर पर इस्तेमाल करने वाली है।
दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को एम्स में टीवी अभिनेता आशीष कपूर का मेडिकल पोटेंसी टेस्ट कराया। पुलिस अधिकारी ने बताया, टेस्ट रिपोर्ट को कथित दुष्कर्म मामले में अभिनेता के खिलाफ अहम सबूत के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा।
एक महिला ने अभिनेता पर राष्ट्रीय राजधानी में एक पार्टी में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला कपूर से सोशल मीडिया के जरिये संपर्क में आई थी और उसने आरोप लगाया कि दुष्कर्म की यह घटना अगस्त के दूसरे सप्ताह में दिल्ली में एक पार्टी में हुई थी। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘अपनी शिकायत में महिला ने कहा कि कपूर ने शौचालय में उसका यौन उत्पीड़न किया।’’ पुलिस के अनुसार शुरुआती प्राथमिकी में कपूर, उनके एक मित्र, मित्र की पत्नी और दो अज्ञात व्यक्तियों के नाम शामिल थे।