By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NrirashtriyaNrirashtriyaNrirashtriya
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • भारत
  • विश्व
  • सम्पादकीय
  • एन आर आई विशेष
  • वीडियो
  • इ पेपर
  • फोटो पेपर
  • अधिक
    • राज्य
Reading: मनरेगा खत्म कर नया ग्रामीण रोजगार कानून लाने जा रही मोदी सरकार
Share
Font ResizerAa
NrirashtriyaNrirashtriya
Font ResizerAa
Search
Follow US
  • Advertise
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Nrirashtriya > Blog > national news > मनरेगा खत्म कर नया ग्रामीण रोजगार कानून लाने जा रही मोदी सरकार
national newsPolitics

मनरेगा खत्म कर नया ग्रामीण रोजगार कानून लाने जा रही मोदी सरकार

Nri Rashtriya
Last updated: December 15, 2025 10:29 am
Nri Rashtriya
Share
4 Min Read
SHARE

नई दिल्ली (नेहा): नरेंद्र मोदी सरकार मनरेगा (MGNREGA) को खत्म करके, उसकी जगह एक नया ग्रामीण रोजगार कानून लाने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार ने लोकसभा सदस्यों को एक बिल का ड्राफ्ट भेजा है। इसका मकसद ‘विकसित भारत @2047’ के राष्ट्रीय विजन के तहत ग्रामीण विकास का एक ढांचा तैयार करना है। यह नया कानून ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ बिल 2025 के नाम से जाना जाएगा। यह कानून मौजूदा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम, 2005 को खत्म कर देगा।

यूपीए सरकार मनरेगा कानून लेकर आई थी, जिसमें ग्रामीण परिवारों को हर साल 100 दिन के रोगार की गारंटी देता है। नए बिल में सरकार ने ग्रामीण परिवारों को हर साल 125 दिन के रोजगार की गारंटी देने का प्रस्ताव किया है। यह रोजगार उन ग्रामीण परिवारों के लिए होगा जिनके वयस्क सदस्य बिना किसी खास हुनर वाले मैनुअल काम करने के लिए तैयार होंगे। इस कानून का लक्ष्य ग्रामीण भारत को समृद्ध और मजबूत बनाना है। यह सशक्तिकरण, विकास, तालमेल और हर घर तक लाभ पहुंचाने पर जोर देगा।

मनरेगा कानून को साल 2005 में तत्कालीन यूपीए सरकार ने बनाया था। 2 अक्टूबर 2009 से इसका नाम बदलकर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) कर दिया गया था। यह बदलाव ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। सरकार का मानना है कि नया कानून ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को हासिल करने में ज्यादा मददगार साबित होगा। यह ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों को बढ़ाने और लोगों की आजीविका को बेहतर बनाने पर केंद्रित होगा।

मनरेगा ने पिछले कुछ सालों में ग्रामीण इलाकों में रोजगार मुहैया कराने में अहम भूमिका निभाई है। लेकिन, सरकार अब इसमें कुछ बदलाव लाना चाहती है ताकि यह और ज्यादा प्रभावी हो सके। नए कानून में रोजगार के साथ-साथ आजीविका के अन्य साधनों को भी बढ़ावा देने की बात कही गई है। इस नए कानून के आने से ग्रामीण विकास की योजनाओं में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। सरकार का लक्ष्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास तेजी से हो और वहां के लोगों को बेहतर जीवन स्तर मिले।

‘विकसित भारत @2047’ का प्लान ऐसा है जिसका एक मात्र लक्ष्य 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाना है। इस लक्ष्य को पाने के लिए सरकार कई तरह की योजनाएं बना रही है और यह नया ग्रामीण रोजगार कानून उसी का एक हिस्सा है। यह बिल का ड्राफ्ट सांसदों को दिया गया है। सरकार की कोशिश इसी सत्र में इस बिल को संसद में पेश करने पर है। जिसके बाद इस पर चर्चा होगी और फिर इसे पारित किया जाएगा। अगर यह बिल पास हो जाता है, तो मनरेगा की जगह नया कानून लागू हो जाएगा और ग्रामीण रोजगार की गारंटी में कुछ बदलाव आ जाएंगे। सरकार का कहना है कि यह बदलाव ग्रामीण भारत के भविष्य के लिए जरूरी है।

Related Posts:

  • manrega’
    पीएम की मनरेगा पर राय में बदलाव
Tweet
Share
Pin
Share
0 Shares

You Might Also Like

जालंधर में सनसनी: भाजपा पार्षद के भांजे के बेटे ने खुद को मारी गोली

नशे में धुत पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने तीन कारों को मारी टक्कर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

‘आशिकों की कॉलोनी’ में शाहिद और दिशा की शानदार केमिस्ट्री

सोशल मीडिया से करण जौहर ने लिया ब्रेक

IPO से पहले PhonePe का बड़ा बदलाव

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article IND vs SA 3rd T20I: भारत ने 7 विकेट से जीता तीसरा टी-20 मैच
Next Article ऑस्ट्रेलिया PM पर भड़के नेतन्याहू
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -

Latest News

ईरान की ओर बढ़ी विनाश की अगली खेप! गरजने को तैयार F-35
International News January 28, 2026
T20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान पहुंची ये टीम, खेली जाएगी 3 मैचों की सीरीज
International News sports news January 28, 2026
जालंधर में सनसनी: भाजपा पार्षद के भांजे के बेटे ने खुद को मारी गोली
national news Politics पंजाब January 28, 2026
नशे में धुत पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने तीन कारों को मारी टक्कर, पुलिस ने किया गिरफ्तार
national news sports news January 28, 2026
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

NrirashtriyaNrirashtriya
Follow US
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?