साउथ कैरोलिना (नेहा): अमेरिका में गोलीबारी के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। रविवार रात एक बार फिर गोलीबारी की खबर सामने आई है। साउथ कैरोलिना के एक भीड़भाड़ वाले शहर में ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई है, जिससे 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गोलीबारी में घायल 11 लोगों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में घायल लोगों को निजी वाहनों में अस्पताल पहुंचाया गया।
होरी काउंटी पुलिस ने लिटिल रिवर में रात करीब 9:30 बजे हुई गोलीबारी में घायल हुए किसी व्यक्ति की स्थिति के बारे में अभी नहीं बताया है। होरी काउंटी पुलिस ने सोशल मीडिया पर बताया कि घायलों को निजी वाहनों में अस्पताल पहुंचाया गया था। अधिकारियों ने संभावित संदिग्धों या गोलीबारी के कारणों के बारे में कोई जानकारी जारी नहीं की। यह गोलीबारी इंट्राकोस्टल जलमार्ग के पास कुछ बोटिंग व्यवसायों वाली एक भीड़भाड़ वाली रिहायशी सड़क पर हुई।