नई दिल्ली (नेहा): अमेरिका ने इमिग्रेशन नियम कड़े करने के बाद जनवरी से अब तक 85 हजार वीजा रद्द किए हैं। US स्टेट डिपार्टमेंट ने X पर बताया कि यह कार्रवाई इमिग्रेशन और बॉर्डर सिक्योरिटी पर ट्रम्प प्रशासन के बढ़ते फोकस का हिस्सा है।
एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि रद्द किए गए वीजा में से 8 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स के थे। इसकी प्रमुख वजह नशे में गाड़ी चलाना, चोरी और हमला जैसे अपराध थे, जो पिछले साल के लगभग आधे कैंसिलेशन का हिस्सा थे।
कुछ वीजा वीजा-एक्सपायरी, आतंकवाद के समर्थन से जुड़ी जांच और अन्य गंभीर कारणों से भी रद्द किए गए। अक्टूबर में प्रशासन ने उन लोगों के वीजा भी रद्द कर दिए थे जिन पर कंजर्वेटिव एक्टिविस्ट चार्ली कर्क की हत्या का जश्न मनाने का आरोप था। गाजा संघर्ष से जुड़े विरोध प्रदर्शनों में शामिल इंटरनेशनल स्टूडेंट्स भी कड़ी जांच की जा रही है।


