काराकास (नेहा): वेनेजुएला की राजधानी काराकास में सोमवार देर रात राष्ट्रपति भवन मिराफ्लोरेस पैलेस के पास गोलीबारी की आवाजें सुनाई दीं। यह घटना उस समय हुई जब निकोलस मादुरो को अमेरिकी सेना के छापे में हटाए जाने के कुछ दिन बाद ही उनकी उप राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज को अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई थी।
गोलीबारी की आवाजें जोरदार थीं, लेकिन ज्यादा देर तक नहीं चलीं है। एक सरकारी सूत्र ने बताया कि स्थिति अब पूरी तरह काबू में है। सूत्र के मुताबिक, अज्ञात ड्रोनों को पैलेस के ऊपर उड़ते देखा गया है। इसके जवाब में सुरक्षा बलों ने हवा में गोलीबारी की। यह घटना स्थानीय समयानुसार शाम करीब 8 बजे हुई है।

