वाशिंगटन (नेह): फरवरी 2022 में शुरू हुई रूस और यूक्रेन की जंग के हाल फिलहाल में रुकने के कोई आसान नहीं दिख रहे हैं। दोनों देशों के बीच सीजफायर पर सहमति न बनने के बाद अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी बड़ा एलान कर दिया है। ट्रंप का कहना है कि अमेरिका जल्द ही यूक्रेन को हथियार भेजने वाला है। मीडिया से बातचीत के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि सभी को अपनी रक्षा करने का अधिकार है, इसलिए अमेरिका यूक्रेन को हथियार भेजेगा।
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने 3 जुलाई को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की थी। दोनों की बातचीत लगभग 1 घंटे तक चली। ट्रंप ने पुतिन को सीजफायर के लिए मनाने की पूरी कोशिश की। मगर पुतिन ने शर्त रख दी कि अगर यूक्रेन नाटो में शामिल होने की कोशिश नहीं करेगा, तभी सीजफायर के बारे में सोचा जा सकता है। रूस और यूक्रेन के युद्ध ने भयानक मोड़ ले लिया है। 3 जुलाई को रूसी हमले में यूक्रेन के एक बड़े जनरल मारे गए थे। इसके तंरत बाद 3-4 जुलाई की रात को रूस ने यूक्रेन पर 539 ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलें दाग दीं, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी।