नई दिल्ली (नेहा): Microsoft 14 अक्टूबर 2025 को Windows 10 का सपोर्ट आधिकारिक रूप से खत्म कर देगा। इस तारीख के बाद कंपनी ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए सिक्योरिटी पैच, टेक्निकल फिक्स या नई फीचर्स रिलीज नहीं करेगी। इस बदलाव से दुनियाभर के करोड़ों PC प्रभावित होंगे, जो अब भी Windows 10 पर चल रहे हैं। तो ये बदलाव यूजर्स को कैसे प्रभावित करेगा? इस बारे में एक हालिया ब्लॉग पोस्ट में माइक्रोसॉफ्ट के EVP और कंज्यूमर CMO यूसुफ मेहदी ने इस ट्रांजिशन का ज़िक्र किया और बताया कि Windows 10 यूजर्स को आगे क्या करना चाहिए।
ऑफिशियल नोट में मेहदी ने भरोसा दिलाया कि Windows 10 डिवाइस सपोर्ट खत्म होने के बाद भी काम करते रहेंगे। हालांकि, अब इन्हें सिक्योरिटी अपडेट नहीं मिलेंगे। इसका मतलब है कि सिस्टम सिक्योरिटी थ्रेट्स, मैलवेयर और कंपैटिबिलिटी इश्यूज के लिए और ज्यादा वल्नरेबल हो जाएंगे। बिना लेटेस्ट सिक्योरिटी अपडेट्स के, यूजर्स ऑनलाइन थ्रेट्स के खिलाफ ज्यादा खतरे में होंगे, चाहे ब्राउजिंग हो या कनेक्टेड सर्विसेज का इस्तेमाल।
Microsoft Defender Antivirus को अक्टूबर 2028 तक सिक्योरिटी इंटेलिजेंस अपडेट्स मिलते रहेंगे, जिससे यूजर्स को बेसलाइन लेवल की प्रोटेक्शन मिलेगी। हालांकि, कंपनी का कहना है कि सिर्फ एंटीवायरस की ये प्रोटेक्शन, उस लेवल की डिफेंस नहीं दे पाएगी जो फुल ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट्स से मिलती है।