शिमला (नेहा): हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस बारे में ढली थाना में लड़की की माता की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है। लड़की की मां ने पुलिस को बताया कि वह शिमला के एक होटल में काम करती है। उसकी 15 वर्ष की बेटी है।
पिछले 2 महीने से उसकी बेटी के पेट में दर्द हो रहा था। बुधवार को लड़की को उपचार के लिए आइजीएमसी अस्पताल लाया गया। उपचार के बाद आइजीएमसी में डाक्टर ने उसे बताया कि उसकी बेटी गर्भवती है।
इसके बाद जब उसने उसकी बेटी से इस बारे में बात की तो उसने बताया कि जुन्गा का रहने वाला एक लड़का है। इसे वह पिछले एक वर्ष से जानती है। चार महीने पहले वह लड़का लड़की को अकेला देखकर उसके कमरे में आया। इस दौरान लड़के ने लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाए।
लड़की की मां की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत में यह भी बताया गया है कि लड़के ने लड़की को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। इस कारण वह गर्भवती हो गई है।

