शाहजहांपुर (नेहा): फसल रखवाली के लिए खेत में बांधे गए तारों में छोड़ें गए करंट की चपेट में आने से गुरुवार को दो सगे भाइयों की मृत्यु हो गई। ग्रामीणों ने जब दोनों भाइयों के शव पड़े देखे तो आपूर्ति को बंद किया गया।
कांट क्षेत्र के बमरौली गांव निवासी धर्मवीर सुबह खेत पर गए थे। खेत में बेसहारा पशुओं से फसल बचाने के लिए उन्होंने तार बांधकर उसमे करंट छोड़ा था। तार छूने से धर्मवीर की मृत्यु हो गई।
काफी देर बाद भी जब वह वापस घर नहीं पहुंचे तो छोटे भाई सत्यवीर भी खेत पर पहुंच गए। उन्होंने भाई का शव तारों पर पड़ा देख हटाने का प्रयास किया तो उनकी भी करंट लगने से मृत्यु हो गई। खेत पर गए ग्रामीणों ने जब दोनों भाइयों के शव पड़े देखे तो स्वजन व पुलिस को बुला लिया।
प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि करंट लगने से दोनों भाइयों की मृत्यु हुई है। ग्रामीणों को बताया जा रहा है कि तारों में करंट न छोड़ें।