नई दिल्ली (नेहा): दक्षिणी पूर्वी जिला पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर अवैध रूप से रह रहे 20 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार किए हैं। इनकी गिरफ्तारी के बाद सरिता विहार स्थित पुलिस उपायुक्त कार्यालय में प्रेस वार्ता होनी थी लेकिन वह किन्हीं कारणों से स्थगित कर दी गई।
बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपितों में से दो आरोपितों से पूछताछ बकाया थी, जिस कारण प्रेस वार्ता रोक दी गई। दूसरा कारण यह भी बताया जा रहा है कि पुलिस मुख्यालय में प्रेस वार्ता होने के कारण इसे रोका गया है। इस विषय में डा. हेमंत तिवारी से फोन पर संपर्क किया गया लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई।


