नई दिल्ली (नेहा): नौ दिन की नवरात्री के बाद आज देशभर में दशहरा का त्योहार मनाया जाएगा। इसके लिए पूरे देश में तैयारी तेज है। इस दिन अलग-अलग जगहों अलग-अलग प्रकार से लोग रावण का पुतला बनाते है जो कि आकर्षण का केंद्र बनता है। राजस्थान के कोचा में भी इस बार दशहरे की तैयारी खुब धुमधाम से की जा रही है। इसके लिए शहर में 221.5 फीट ऊंचा रावण का पुतला जलाया जाएगा। ये पुतला अब तक का सबसे लंबा रावण पुतला होगा।
यह रिकॉर्ड दिल्ली के 210 फीट ऊंचे रावण पुतले से भी बड़ा है। अधिकारीयों ने बताया कि यह पुतला एशिया और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज होगा। इस बार कोटा में बनाए गए रावण के पुतले में कुछ अलग प्रकार की कलाकारी की गई है। इसी कारण पुतला बारिश के बावजूद भी पूरी तरह सुरक्षित और स्थिर रहा। बता दें कि अम्बाला के कारीगर तेजेन्द्र चौहान और उनकी 25 सदस्यीय टीम ने चार महीने मेहनत कर यह पुतला तैयार किया है। साथ में रावण के दोनों ओर 60 फीट ऊंचे कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले भी लगाए गए हैं।