गढ़वा (लक्ष्मी): गढ़वा थाना क्षेत्र के संग्रहे गांव के बिनवाडीह टोला निवासी 55 वर्षीय परगन बिंद ने शनिवार की सुबह करीब आठ बजे तरके डैम में नहाने के दौरान डूब गया था। इसकी जानकारी के बाद ग्रामीणों ने डैम में उतर कर हर संभव खोजबीन की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। तब ग्रामीणों ने इसकी जानकारी प्रशासन को दी।
जानकारी मिलने के बाद अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार एवं गढ़वा व मेराल थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची। गढ़वा के एसडीएम ने करीमन नामक एक गोताखोर को गढ़वा बुलवाकर डैम में परगन बिंद की खोजबीन कराई, लेकिन उसे भी सफलता नहीं मिली। इसके बाद अंधेरा होने के कारण आज खोजबीन रोक दी गई थी।
रविवार की सुबह परगन बिंद का शव डैम के पानी में तैरता हुआ ग्रामीणों को दिखा। इसके बाद इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी है।
इस मामले में ग्रामीणों ने बताया कि जिस समय परगन बिंद डैम में नहाने उतर रहा था। तब वह शराब के नशे में था। वहां मौजूद कई लोगों ने उसे डैम में उतर कर नहाने से रोकने का भी प्रयास किय। लेकिन वह किसी की बात नहीं माना और डैम में नहाने के लिए छलांग लगा दिया।