By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NrirashtriyaNrirashtriyaNrirashtriya
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • भारत
  • विश्व
  • सम्पादकीय
  • एन आर आई विशेष
  • वीडियो
  • इ पेपर
  • फोटो पेपर
  • अधिक
    • राज्य
Reading: स्वतंत्रता दिवस 2024 की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम अपने संबोधन पर बोली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कहा- विश्व में भारत का कद हुआ ऊंचा
Share
Font ResizerAa
NrirashtriyaNrirashtriya
Font ResizerAa
Search
Follow US
  • Advertise
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Nrirashtriya > Blog > national news > स्वतंत्रता दिवस 2024 की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम अपने संबोधन पर बोली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कहा- विश्व में भारत का कद हुआ ऊंचा
national news

स्वतंत्रता दिवस 2024 की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम अपने संबोधन पर बोली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कहा- विश्व में भारत का कद हुआ ऊंचा

Nri Rashtriya
Last updated: August 15, 2024 4:05 am
Nri Rashtriya
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली (राघव): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस 2024 की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम अपना संबोधन शुरू किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि सभी देशवासी 78वें स्वतन्त्रता दिवस का उत्सव मनाने की तैयारी कर रहे हैं, यह देखकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। स्वाधीनता दिवस के अवसर पर लहराते हुए तिरंगे को देखना – चाहे वह लाल किले पर हो, राज्यों की राजधानियों में हो या हमारे आस-पास हो – हमारे हृदय को उत्साह से भर देता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि जिस तरह हम अपने परिवार के साथ विभिन्न त्योहार मनाते हैं, उसी तरह हम अपने स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस को भी अपने उस परिवार के साथ मनाते हैं जिसके सदस्य हमारे सभी देशवासी हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि हम उस परंपरा का हिस्सा हैं जो स्वाधीनता सेनानियों के सपनों और उन भावी पीढ़ियों की आकांक्षाओं को एक कड़ी में पिरोती है जो आने वाले वर्षों में हमारे राष्ट्र को अपना सम्पूर्ण गौरव पुनः प्राप्त करते हुए देखेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि हमने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाना शुरू किया है। अगले वर्ष उनकी 150वीं जयंती का उत्सव राष्ट्रीय पुनर्जागरण में उनके योगदान को और अधिक गहराई से सम्मान देने का अवसर होगा।

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि वर्ष 2021 से वर्ष 2024 के बीच 8 प्रतिशत की औसत वार्षिक वृद्धि दर हासिल करके, भारत सबसे तेज गति से बढ़ने वाली बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में शामिल है। इससे न केवल देशवासियों के हाथों में अधिक पैसा आया है, बल्कि गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों की संख्या में भी भारी कमी आई है। राष्ट्रपति द्रौपदी ने कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और हम शीघ्र ही विश्व की तीन शीर्षस्थ अर्थ-व्यवस्थाओं में स्थान प्राप्त करने के लिए तैयार हैं। यह सफलता किसानों और श्रमिकों की अथक मेहनत, नीति-निर्माताओं और उद्यमियों की दूरगामी सोच तथा देश के दूरदर्शी नेतृत्व के बल पर ही संभव हो सकी है।

Related Posts:

  • 29+
    Independence Day 2024: किले में तब्दील हुई…
Tweet
Share
Pin
Share
0 Shares

You Might Also Like

बिहार चुनाव में पहली बार मिलेगी ‘ई-वोटिंग’ की सुविधा

दिल्ली से रायपुर आई फ्लाइट का दरवाजा अटका, 40 मिनट तक फंसे रहे पूर्व सीएम बघेल

MP: कोबरा के डसने से 18 साल की युवती की मौत

Jammu: श्रीनगर हवाई अड्डे पर हाजियों के पहले जत्थे का मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

Gold Price Today: फिर एक लाख के करीब पहुंचा सोना, चांदी ने भी बनाया नया रिकॉर्ड

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article शेख हसीना के खिलाफ ICT में चलेगा केस, अंतरिम सरकार ने दिए जांच के आदेश
Next Article IRS अधिकारी राहुल नवीन बने प्रवर्तन निदेशालय के नए निदेशक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -

Latest News

बिहार चुनाव में पहली बार मिलेगी ‘ई-वोटिंग’ की सुविधा
national news Politics बिहार June 18, 2025
दिल्ली से रायपुर आई फ्लाइट का दरवाजा अटका, 40 मिनट तक फंसे रहे पूर्व सीएम बघेल
national news June 18, 2025
MP: कोबरा के डसने से 18 साल की युवती की मौत
national news June 18, 2025
Jammu: श्रीनगर हवाई अड्डे पर हाजियों के पहले जत्थे का मुख्यमंत्री ने किया स्वागत
national news June 18, 2025
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

NrirashtriyaNrirashtriya
Follow US
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?